स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

सेवा संकल्प अभियान में 200 दिव्यांगजनों को मिली नि:शुल्क ई-स्कूटर

सेवा संकल्प अभियान में 200 दिव्यांगजनों को मिली नि:शुल्क ई-स्कूटर
  • कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण, 500 लाभार्थियों को सुविधा देने का लक्ष्य
  • रक्तदान शिविर में 85 थैलेसीमिया बच्चों को बांटे उपहार

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सेक्टर-27 स्थित रुद्रा बैंक्वेट हॉल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर दिव्यांगजनों को अपने हाथों से नि:शुल्क ई-स्कूटर वितरित किए। पहले चरण में 200 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटर प्रदान किए गए, जबकि कुल 500 लाभार्थियों को यह सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ई-स्कूटर मिलने से दिव्यांगजनों के आवागमन में सुविधा होगी और वे शिक्षा, रोजगार, खेल तथा दैनिक कार्यों के लिए अधिक आत्मनिर्भर होकर आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शेष लाभार्थियों को भी अगले 15 से 20 दिनों में ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों की गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है। आयोजन में एएलआईएमसीओ तथा विभिन्न सीएसआर संस्थाओं के सहयोग का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर थैलेसीमिया से जूझ रहे 85 बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे आयोजनों में सामाजिक संस्थाओं और उद्योग जगत की भागीदारी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। हरियाणा में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा और सतीश कुमार फागना, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा, पूर्व विधायक रामरतन, एएलआईएमसीओ के प्रतिनिधि, निगम पार्षद, सीएसआर सहयोगी और उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

दिव्यांग हुए खुश

ई-स्कूटर मिलने के बाद दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें स्कूल, कॉलेज, नौकरी और खेल अभ्यास के लिए आने-जाने में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी ने बताया कि स्टेडियम तक पहुंचने में पहले परेशानी होती थी, लेकिन ई-स्कूटर मिलने से अभ्यास के लिए नियमित रूप से आना-जाना आसान होगा। वहीं, सुनीता राव ने अपने दिव्यांग बेटे को ई-स्कूटर मिलने पर खुशी जताई। लाभार्थी सुखबीर यादव ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पहले आवेदन किया था और सत्यापन के बाद उन्हें ई-स्कूटर प्राप्त हुआ है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें