स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

युवा भारत की तस्वीर है, जो देश की दशा और दिशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है : भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा भारत की तस्वीर है, जो देश की दशा और दिशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है : भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा विकसित भारत के निर्माण के साथ देश के भविष्य की दशा और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है : पंकज चौधरी

पायनियर ।  वाराणसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान की ओर से ‘युवा संवाद 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विशिष्ट अतिथि भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने युवाओं से संवाद किया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार रखे।
नितिन नवीन ने कार्यक्रम में आए काशी विद्यापीठ एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से संवाद किया। युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने एवं सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवा भारत की तस्वीर है, जो देश की दशा और दिशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है। आज का युवा किसी के दिखाए रास्ते पर चलने के बजाय अपना रास्ता स्वयं बनाने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के लिए स्वयं मार्ग तलाशना होगा और निरंतर संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना होगा। एग्जाम लीक मामले पर कहा कि भले एग्जाम लीक हुआ लेकिन जल्दी ही एग्जाम कराकर युवाओं को भविष्य को संवारने का काम किया गया है।
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आज का युवा विकसित भारत के निर्माण के साथ देश के भविष्य की दशा और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस बदलाव को हम समाज में देखना चाहते हैं, उसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी।
कार्यक्रम में महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को अपनी पुस्तक 'पंच प्रण के प्राण संचार' भेंट की। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, राजेश राय, रोहन प्रताप सिंह, डॉ. श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय, कुलदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें