स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यश उप्पल, ऋषिकेश का बढ़ाया गौरव

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यश उप्पल, ऋषिकेश का बढ़ाया गौरव

पायनियर समाचार सेवा। ऋषिकेश। नगर के लिए गर्व का विषय है कि यश उप्पल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। यश उप्पल, नगर निगम पार्षद श्रीमती सिमरन उप्पल एवं उनके पति अमित उप्पल के भतीजे तथा गगन उप्पल और श्रीमती प्रीति उप्पल के सुपुत्र हैं। यश उप्पल की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मेयर शंभू पासवान ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होना यश के परिवार के साथ-साथ पूरे ऋषिकेश शहर के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन, प्रतिभा और देशसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
मेयर ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहती है। ऐसे में सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होकर राष्ट्रसेवा का अवसर प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण है। यश उप्पल की सफलता ऋषिकेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा गया कि यश ने अपनी उपलब्धि से अपने माता-पिता एवं परिजनों का मान बढ़ाने के साथ ही ऋषिकेश का नाम भी रोशन किया है। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने यश के उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यश उप्पल भारतीय सेना में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ निर्वहन करें तथा भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें