स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

महिला सशक्तीकरण की पहल: एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं सबीरा खान

महिला सशक्तीकरण की पहल: एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं सबीरा खान

बी पी त्रिपाठी /राम प्रकाश वर्मा

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय श्रीदत्तगंज की छात्रा सबीरा खान को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) श्रीदत्तगंज स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं सबीरा खान ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीदत्तगंज अशोक पाठक , विद्यालय की वार्डेन रीना दूबे, विज्ञान शिक्षिका सरस्वती तथा बीआरसी के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें