स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

व्यापारियों के हित में जल्द खाद विभाग के खिलाफ धरना: विशाल मेहरोत्रा

व्यापारियों के हित में जल्द खाद विभाग के खिलाफ धरना: विशाल मेहरोत्रा


बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल बरेली की कोर कमेटी की बैठक सिटी आॅफिस में मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनके हितों के लिए कार्य कर रहा है। इसी का परिणाम है कि लगातार व्यापारी संगठन से जुड़ रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही खाद विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदेश महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को पत्र सौंपा जाएगा। पत्र के माध्यम से मांग की जाएगी कि व्यापारियों का लंबे समय से चल रहा उत्पीड़न बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और अब सहालग एवं त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है।

 ऐसे में जीएसटी और खाद विभाग द्वारा किए जाने वाले सर्वे तत्काल बंद किए जाएं तथा व्यापारियों का किसी भी प्रकार से शोषण न किया जाए।युवा टीम की घोषणाजिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने जिला युवा टीम की घोषणा की। ईशान सक्सेना ‘इशू’ को युवा प्रभारी, मंजीत सिंह बिट्टू को युवा अध्यक्ष, राहुल खंडेलवाल को वरिष्ठ महामंत्री, भगवान स्वरूप को महामंत्री, सरदार सतनाम सिंह एवं शुभम अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित गंगवार को कोषाध्यक्ष, विभोर गोयल को संगठन मंत्री तथा गौरांग गौरव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा करीब 40 पदाधिकारियों की घोषणा की गई।बैठक के दौरान कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। महामंत्री अनिल पाटिल ने नई युवा टीम के सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें