स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

विवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा

विवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा

टांडा (अम्बेडकरनगर)। इल्तिफातगंज स्थित शिवम डेंटल केयर सेंटर में इलाज के दौरान 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पति ने इब्राहिमपुर थाने में तहरीर देकर कथित चिकित्सक एसके प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही से मौत के मामलों में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विशेषज्ञों की जांच आवश्यक है। तहरीर के आधार पर जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विशेष रिपोर्ट भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।


गौरतलब है कि शनिवार को बस्ती जिले के सेमरी चिलमा निवासी शफीकुन्निशा (25) दांत दर्द का इलाज कराने इल्तिफातगंज स्थित शिवम डेंटल केयर सेंटर पहुंची थीं। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।


पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
घटना के बाद शनिवार शाम को तहसीलदार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा के अधीक्षक की मौजूदगी में शिवम डेंटल केयर सेंटर को सील कर दिया गया था। मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें