स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

असम विमान हादसे में विकासनगर के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद,क्षेत्र में शोक की लहर, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

असम विमान हादसे में विकासनगर के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद,क्षेत्र में शोक की लहर, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

विकासनगर। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर 13 जून को भारतीय वायु सेना के एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच वायुसेना कर्मियों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में विकासनगर क्षेत्र के सेलाकुई निवासी स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह भी शहीद हो गए। उनके बलिदान की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राजावाला रोड स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रशांत सिंह भारतीय वायु सेना में पिछले करीब आठ वर्षों से सेवा दे रहे थे। परिवार के अनुसार यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व, 23 नवंबर 2024 को उनका विवाह हुआ था और परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए था। लेकिन विमान हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

प्रशांत सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता उमेश सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता बृजेश देवी गृहिणी हैं। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन हैं, जिनका विवाह हो चुका है। शहादत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता तत्काल असम के जोरहाट के लिए रवाना हो गए।
शहीद प्रशांत सिंह के बलिदान की खबर से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। क्षेत्र में शोक और संवेदनाओं का माहौल बना हुआ है।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश ने एक वीर सपूत खो दिया है, जिसकी देशभक्ति, सेवा और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
शहीद प्रशांत सिंह की शहादत ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि देश की सुरक्षा में जुटे सैनिक अपने कर्तव्य के लिए सर्वोच्च बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटते। विकासनगर सहित पूरा उत्तराखंड अपने इस वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें