स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

विद्यार्थियों ने-सुनो भाई साधो व पुतलियों के पार नाटक से दिया समाज को संदेश

विद्यार्थियों ने-सुनो भाई साधो व पुतलियों के पार नाटक से दिया समाज को संदेश
गुरुग्राम के सेक्टर-15 स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

सलवान पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव 2026

गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल का वाषिकोत्सव स्कूल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष के समारोह का आकर्षण सुनो भाई साधो रहा, जिसके माध्यम से भारतीय संत परंपरा, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की समृद्ध विरासत को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सांस्कृतिक वैभव अपने आप में खास रहा।
वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल साइरस एडी पीठावाला (अशोक चक्र, विशिष्ट सेवा पदक) ने किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गुरुग्राम की जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इन्दु बोकन कसाना तथा विद्यालय के पूर्व छात्र व प्रख्यात अभिनेता-निर्देशक दिनकर शर्मा (भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे के स्नातकोत्तर) उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों का औपचारिक स्वागत स्कूल चेयरमैन डॉ. प्रसाद मेदुरी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पूरे आदर-सत्कार के साथ किया गया।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कला-समन्वित एवं समग्र शिक्षा के विजऩ को धरातल पर उतारते हुए विद्यार्थियों ने क्लासिकल तराना प्रस्तुत कर अपनी सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना का मनोहारी प्रदर्शन किया। उत्सव का मुख्य आकर्षण जूनियर विंग के नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका कहत कबीर रही, जिसने संत कबीर के 500 वर्ष पुराने कालजयी दोहों को समकालीन जीवन की परिस्थितियों से जोडक़र मानवीय चेतना और प्रेम का अद्भुत संदेश दिया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मुख्य नाट्य-प्रस्तुति पुतलियों के पार ने आधुनिक समाज में अंतर्मन की आवाज, सत्य-असत्य के भेद और आभासी दुनिया से परे चरित्र को पहचानने की आवश्यकता को रोशनी, संगीत और मूक अभिनय के जादुई घेरे में जीवंत प्र्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता जाखड़ तथा विद्यालय की हेड गर्ल काव्या सिंगला ने विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियों, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को सांझा किया।
------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें