स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के 75 दिन पूरें, 2 अक्टूबर को होगा समापन

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के 75 दिन पूरें, 2 अक्टूबर को होगा समापन

75 दिनों में 400 किलोमीटर से अधिक पैदल भ्रमण किया

75 वें दिन दक्षिणी विधानसभा के कोनिया वार्ड में किया प्रवास

पायनियर। वाराणसी
शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डा नीलकंठ तिवारी द्वारा लगातार चौथे वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस वार्ड प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत 19 जुलाई को सुरजकुंड वार्ड से हुई थी, इस वार्ड प्रवास कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पियरी कला वार्ड में होगा। इस वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 75 दिनों में डा नीलकंठ तिवारी ने 400 किलोमीटर से अधिक पैदल भ्रमण किया। प्रतीदिन सुबह 3 से 4घंटे तक चलने वाले इस वार्ड प्रवास कार्यक्रम में 2 हजार से अधिक छोटी बडी शिकायतों का संबंधित विभाग के माध्यम से निराकरण करवाया।
वार्ड प्रवास के 75वें दिन शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने काशी विश्वनाथ मंडल के कोनिया वार्ड में प्रवास किया।
वार्ड प्रवास के दौरान विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने कोनिया में विगत दिनों आयी बाढ से प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना। बाढ से हुई आर्थिक हानि की जानकारी ली। इस दौरान बिजली, पानी व सफाई से संबन्धित छोटी- बडी समस्याओं का निराकरण करने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चौपाल लगाई व घर घर जाकर लोगों का कुशल क्षेम जाना।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, दीपक कुशवाहा, शुभम चौरसिया, पार्षद संतोष सोलापुरकर, पार्षद अभीजित भारद्वाज, पार्षद कनकलता मिश्र, पार्षद मनोज यादव, विष्णू यादव, विजय सोनकर आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें