स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

नवरात्र में सपा सांसद रामजीलाल सुमन का चिकन खाते वीडियो वायरल, राज्यमंत्री ने उठाए सवाल

नवरात्र में सपा सांसद रामजीलाल सुमन का चिकन खाते वीडियो वायरल, राज्यमंत्री ने उठाए सवाल

पायनियर संवाददाता पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के पीलीभीत दौरे के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में सांसद एक सपा नेता के घर पर चिकन खाते नजर आ रहे है। नवरात्र के दौरान वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामजीलाल सुमन मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे थे। उन्होंने शहर के नकटादाना क्षेत्र स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। इस दौरान उनके भाषण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,
यह मामला चर्चा में था कि बुधवार को उनके दौरे से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। दावा किया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सांसद एक सपा नेता के घर पहुंचे थे, जहां उन्हें चिकन पार्टी में शामिल दिखाया गया है।
वीडियो को लेकर सदर विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नवरात्र के दौरान चिकन पार्टी को गलत बताते हुए यह सवाल उठाया कि यदि संबंधित क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर पाबंदी थी तो चिकन कहां से आया। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी अलोक कुमार को पत्र लिखने की बात भी कही है। हालांकि पूरे मामले पर सपा जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े नेता यदि धार्मिक स्थलों पर नॉनवेज खाते हैं, तो उनके लिए सब कुछ माफ है और कोई पाप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित नेता को बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलित समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें