स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

जड़ी-बूटियों से इलाज का झांसा देकर महिलाओं से उतरवाता था सोने-चांदी के आभूषण

जड़ी-बूटियों से इलाज का झांसा देकर महिलाओं से उतरवाता था सोने-चांदी के आभूषण

उपचार के बहाने आभूषण उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद

पायनियर संवाददाता
पीलीभीत।
बिलसंडा थाना पुलिस ने जड़ी-बूटियों से उपचार करने का झांसा देकर लोगों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुर मरौरी निवासी सुखविंदर सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने आरोपी अकीलुर्रहमान पुत्र बाबू खां निवासी ग्राम रायपुर बिचपुरी, थाना सेहरामऊ उत्तरी को मुखबिर की सूचना पर कढेरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी बालियां, एक लॉकेट सहित मंगलसूत्र, एक नोज पिन तथा एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई हैं।

सीओ ने बताया कि 6 जुलाई 2026 की रात आरोपी अपने साथियों के साथ ग्राम शीतलपुर मरौरी स्थित सुखविंदर सिंह के घर पहुंचा था। वह पहले से ही पीड़ित के भाई सुरता सिंह का जड़ी-बूटियों से उपचार कर रहा था। उपचार की प्रक्रिया का हवाला देकर उसने घर की महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण उतरवाकर अलग रखवा दिए। इसी दौरान परिवार के सदस्य अन्य कार्यों में व्यस्त हो गए, जिसका फायदा उठाकर आरोपी आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर बिलसंडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से खुद को जड़ी-बूटियों का जानकार और उपचार करने वाला बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। उपचार के बहाने महिलाओं से आभूषण उतरवाकर मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर फरार हो जाता था। बहर हाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सन्नी आर्य, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह,कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

रिपोर्ट-अदनान खान

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें