स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: स्पोर्ट्स क्लब,यूपी रेंजर्स,यूथ ,चारमिनार व स्काई क्लब ने दर्ज की धमाकेदार जीत

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: स्पोर्ट्स क्लब,यूपी रेंजर्स,यूथ ,चारमिनार व स्काई क्लब ने दर्ज की धमाकेदार जीत

लखनऊ (पायनियर खेल संवाददाता)। सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूनार्मेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ब्लू, यूपी रेंजर्स क्लब, यूथ क्रिकेट क्लब, चारमिनार क्रिकेट क्लब और स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किए।

सिंद्रा ग्राउंड पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ब्लू ने ब्लेज विल्लो को 22 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते करते हुए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ब्लू ने 92 रन बनाए। जवाब में ब्लेज विल्लो 70 रन पर ही आलआउट हो गयी। विजेता टीम से अंश यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लेकर मैन आॅफ द मैच बने।

स्पोटर्स ग्लैक्सी ग्राउंड पर चारमिनार क्रिकेट क्लब ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए यूनिटी क्रिकेट अकादमी ने 120 रन बनाए। अमर्त्य पाठक ने 4 और जैदान खान ने 3 विकेट झटके। जवाब में चारमिनार क्रिकेट क्लब ने 135/3 विकेट खोकर मैच 7 विकेट से जीत लिया है। टीम से आधीष पाठक ( नाबाद 44) और अजय( 35) रन बनाए। जैदान खान मैन आॅफ द मैच रहे।एलडीए स्टेडियम अलीगंज पर यूथ क्रिकेट अकादमी ने जीसीआरजी क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराया। जीसीआरजी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। सचिन यादव ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। आदित्य अग्रवाल ने 3 विकेट लिए जबकि संस्कार और कार्तिकेय ने दो दो विकेट लिए। जवाब में यूथ क्रिकेट क्लब ने दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदर्श कुमार तिवारी (नाबाद 54) और आदित्य अग्रवाल ने नाबाद 29 रन बनाकर मैच आॅफ द मैच बने।

सार क्रिकेट ग्राउंड पर स्काई स्पोटर्स क्रिकेट क्लब ने कंचन स्पोटर्स क्रिकेट क्लब को 129 से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई क्रिकेट क्लब ने 213 रन बनाए , जिसमें हेमंत 60 और गौरव शर्मा 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षत श्रीवास्तव ने 5 विकेट चटकाए जबकि निखल और शिवा को दो दो विकेट मिले। जवाब में कंचन क्रिकेट क्लब ने महज 84 रन पर ढेर हो गयी। आकाश श्रीवास्तव ने चार विकेट लेकर मैन आॅफ द मैच बने। विवेक व अक्षत पाण्डेय ने दो दो विकेट लिए।

लॉर्ड्स बालाजी बी ग्राउंड पर यूपी रेंजर्स क्लब ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से एकतरफा शिकस्त दी।यूपी रेंजर्स क्लब की शानदार गेंदबाजी के आगे यूनिटी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16.1 ओवरों में महज 41 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से धीरज कुमार ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। यूपी रेंजर्स के गेंदबाज आदित्य यादव ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 2 मेडन रखते हुए मात्र 3 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा प्रांजल मिश्रा, सौरभ यादव, जहीर खान और अमन अंसारी को 1-1 विकेट मिला।जीत के लिए मिले 42 रनों के छोटे से लक्ष्य को यूपी रेंजर्स क्लब ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 2.3 ओवरों में 43 रन बनाकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज अमन अंसारी ने 8 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 27 रन और कार्तिकेय ने 7 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से नाबाद 11 रनों की तेज पारी खेली। आदित्य यादव को उनके घातक स्पेल के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें