स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

12.750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। नगराम पुलिस ने बीते गुरूवार को चेकिंग के दौरान दो तस्करो को 12.750ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनो तस्कर सफारी गाड़ी में गांजे की बड़ी खेप रखकर  सप्लाई के लिये निकले थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफारी गाड़ी समेत तीन मोबाइल फोन व सोने की चेन को भी कब्जे में लिया। पुलिस दोनो तस्करो पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। डीसीपी दक्षिणी मो.मुश्ताक ने बताया कि बीते गुरूवार को थाना प्रभारी अजंनी कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ नगराम-गंगागंज मार्ग पर वाहनो की चेकिंग कर रहे थे।
तभी काले रंग की सफारी गाड़ी को रूकवाकर चेकिंग की तो उसके अंदर से कई पैकेटो में सप्लाई के लिये रखा 12.750ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में लेने के साथ ही दो तस्करो को गिरफ्तार कर थाने लाकर पुछताछ शुरू की तो अपना नाम सचिन सिंह निवासी करूआ देवरा थाना घुंघटेर जनपद रायवरेली व साथी का नाम सत्यम सिंह निवासी तमोरिया थाना नगराम बताया।  वहीं मौजूद समय में गोसाईगंज के रामबक्सखेड़ा में रहकर गोण्डा के जरवल से गांजे की बड़ी खेप अपनी सफारी गाड़ी से लाकर साथी सत्यम सिंह के जरिये नगराम क्षेत्र में सप्लाई किये जाने की बात कही।
दोनो ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार से अर्जित पैसे से उन्होने सोने की चेन व तीन महंगे मोबाइल फोन खरीदे थे। पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार से अर्जित चेन व मोबाइल फोन समेत तस्करी में प्रयुक्त सफारी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत सात लाख रूपये के आस-पास बताई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करो पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनो को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें