स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

ट्रिपल मर्डर से दहला अमरिया : लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

ट्रिपल मर्डर से दहला अमरिया : लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

अमरिया कस्बे में राजनीतिक पार्टी की बैठक के बाद हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के बाद लाइसेंसी राइफल से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल तीसरे युवक मोहित गुप्ता की भी बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले गोली लगने से अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी। वारदात में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एएसपी हिमांशु गौरव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक, अमरिया कस्बा निवासी अंकित गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता का राजनीतिक पार्टी की बैठक के दौरान कौशल गुप्ता से विवाद हो गया था। बैठक समाप्त होने के बाद कौशल गुप्ता के घर के बाहर दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कौशल गुप्ता की ओर से लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से दो सगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहा 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव पुत्र गुड्डू श्रीवास्तव भी गोलीबारी की चपेट में आ गया। कुनाल कस्बे की एक किताबों की दुकान पर काम करता था। वह काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था, तभी उसे गोली लग गई। फायरिंग में अंकित गुप्ता और कुनाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान मोहित ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हिमांशु गौरव समेत पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें