स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

आज से शुरू होगा दस दिवसीय देवा महोत्सव, गूंजेगा ‘जो रब है वही राम है’ का संदेश

आज से शुरू होगा दस दिवसीय देवा महोत्सव, गूंजेगा ‘जो रब है वही राम है’ का संदेश

बाराबंकी। जिले के प्रसिद्ध देवा शरीफ में मंगलवार से दस दिवसीय देवा महोत्सव का आगाज होगा। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की धरती पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देगा। महोत्सव में ‘जो रब है वही राम है’ की भावना प्रमुख रहेगी। आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चादरपोशी के साथ होगा शुभारंभ

महोत्सव की शुरुआत शाम पांच बजे सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के पिता सैयद कुर्बान अली शाह की मजार पर चादरपोशी के साथ होगी। इसके बाद महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की पत्नी आईएएस रिया केजरीवाल करेंगी। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी विविधता

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बिरहा गायन, मुशायरा और कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र होंगे। जावेद अली और मोहम्मद दानिश समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा खेल प्रेमियों के लिए हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा।

सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम

महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है। पुलिस रूट डायवर्जन के साथ पार्किंग व्यवस्था संभालेगी। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और 10 पीएसी कंपनियां तैनात रहेंगी। यातायात का संचालन जहांगीराबाद, भयारा, सिद्दीपुर, सिहाली और फतेहपुर मार्गों से किया जाएगा, ताकि महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें