स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

जाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थाने

जाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थाने

पीलीभीत। शहर में शुक्रवार देर रात दारू पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे और मारपीट तक पहुंच गया। बताया जाता है कि पार्टी में शहर के कुछ नामचीन लोग शामिल थे। महफिल के बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, तो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक और हाथापाई में बदल गई। विवाद में मुख्यालय के एक अधिकारी के स्टेनो का नाम भी सामने आने की चर्चा है। रसूखदारों के बीच हुए इस हंगामे की खबर फैलते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला तूल पकड़ने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर रात तक चले इस प्रकरण के बीच दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक चली कवायद के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित समझौता पत्र सौंपे जाने की बात कही जा रही है।
महफिल से थाने तक पहुंचे इस विवाद को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपसी मेल-मिलाप के माहौल में शुरू हुई पार्टी मारपीट तक पहुंच गई। वहीं, कुछ ही घंटों में समझौता हो जाने के कारण भी प्रकरण चर्चा में है। नामचीन लोगों और मुख्यालय के एक अधिकारी के स्टेनो से जुड़ी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें