स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

अमेरिका-ईरान युद्ध की आंच पहुंची राजजात मार्ग तक, बिटुमेन महंगा होने से थराली-वांण सड़क पर हॉटमिक्स कार्य ठप

अमेरिका-ईरान युद्ध की आंच पहुंची राजजात मार्ग तक, बिटुमेन महंगा होने से थराली-वांण सड़क पर हॉटमिक्स कार्य ठप

थराली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल का असर अब श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों पर भी दिखाई देने लगा है। थराली-देवाल-लोहाजंग-वांण राज्य राजमार्ग पर चल रहा हॉटमिक्स (डामरीकरण) कार्य बिटुमेन की बढ़ी कीमतों के कारण रोक दिया गया है।

राजजात यात्रा को देखते हुए इस मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। योजना के तहत 22 किलोमीटर सड़क पर हॉटमिक्स सहित अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं। हालांकि अब तक केवल लगभग 3.1 किलोमीटर (3100 मीटर) सड़क पर ही हॉटमिक्स का कार्य पूरा हो पाया है।

ठेकेदार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिटुमेन की कीमतों में करीब 70 प्रतिशत तक वृद्धि हो चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष तथा पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे बिटुमेन के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ गए हैं। ऐसी स्थिति में मौजूदा दरों पर कार्य करना संभव नहीं है।

ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि जब तक शासन स्तर पर बिटुमेन की दरों का पुनरीक्षण (रिवीजन) नहीं किया जाता, तब तक हॉटमिक्स का कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग थराली के प्रभारी अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि फिलहाल ठेकेदार द्वारा सड़क के डामरीकरण का कार्य रोक दिया गया है। ठेकेदारों ने विभाग को पत्र भेजकर बिटुमेन की बढ़ी कीमतों के आधार पर दरों में संशोधन की मांग की है। विभाग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए मामला उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। शासन से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजजात यात्रा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग पर कार्य रुकने से समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा होने को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो इसका असर आगामी यात्रा तैयारियों पर पड़ सकता है।

 

सोनू उनियाल
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें