स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सगाई की खुशियां 24 घंटे भी नहीं टिक सकी, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सगाई की खुशियां 24 घंटे भी नहीं टिक सकी, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रात को टहलने निकला था 27 वर्षीय बिजली मिस्त्री, सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला
मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

पायनियर संवाददाता
बरखेड़ा-पीलीभीत। क्षेत्र में रविवार को हुई सगाई की खुशियां अगले ही दिन मातम में बदल गई। सोमवार रात पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया के पास 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे पहले सरकारी अस्पताल बरखेड़ा और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने सड़क दुर्घटना की बात से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा क्षेत्र निवासी चंदन रस्तोगी (27) पुत्र सोनी रस्तोगी की रविवार को उत्तरखंड प्रांत के सितारगंज क्षेत्र के एक गांव में सगाई हुई थी। सगाई के बाद घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी के बीच खुशी का माहौल था। सोमवार रात करीब नौ बजे चंदन यह कहकर घर से निकला कि वह थोड़ी देर टहलकर वापस आएगा और फिर खाना खाएगा।

कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि चंदन गांव पतरसिया के समीप पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गंभीर रूप से घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल बरखेड़ा लेकर पहुंचे । प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंदन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था। परिवार में एक बड़ा भाई और पांच बहनें हैं। बेटे की असमय मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घर में कुछ घंटे पहले तक गूंज रही खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

परिजनों का कहना है कि चंदन की मौत किसी सड़क दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सगाई के दूसरे दिन ही उजड़ गए शादी के अरमान

रविवार को चंदन की सगाई पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों को लेकर उत्साहित था, लेकिन अगले ही दिन उसकी संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव में भी यह खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें