स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

टेलीग्राम पर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 17.99 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

टेलीग्राम पर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 17.99 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

  • प्रीपेड टास्क और रिवॉर्ड के नाम पर खाते में जमा कराए रुपये, ठगी की रकम में से दो लाख रुपये एक खाते में आए

कविता। फरीदाबाद

टेलीग्राम पर पार्ट टाइम नौकरी और मोटे मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 17 लाख 99 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रीपेड टास्क, रिवॉर्ड बंडल और वॉलेट बैलेंस ठीक करने के नाम पर पीड़ित से लगातार रुपये जमा कराए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से दो लाख रुपये एक आरोपित के बैंक खाते में आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी पीड़ित को 9 जनवरी 2026 को टेलीग्राम पर एक अनजान आईडी से पार्ट टाइम नौकरी का संदेश मिला। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम समूह से जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में प्रीपेड टास्क के नाम पर रुपये जमा करवाए गए। शुरुआत में कुछ रकम वापस कर आरोपितों ने उसका विश्वास जीत लिया। बाद में रिवॉर्ड बंडल, वॉलेट बैलेंस ठीक करने और बड़ी रकम निकालने के नाम पर लगातार भुगतान करवाया गया। रकम निकालने के लिए बार-बार नए शुल्क मांगे जाने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। 

आरोपितों ने कुल 17.99 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए, जबकि 52,298 रुपये लाभ के रूप में लौटाए गए। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 15 अक्टूबर को पंजाब के फाजिल्का जिले के धारंगवाला गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ मुरली और जगमीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश ने जगमीत सिंह का बैंक खाता लेकर आगे जयपुर में उपलब्ध करवाया था। जांच में जगमीत के खाते में ठगी के दो लाख रुपये आने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें