स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

तीन साल के प्रेम संबंध में पति की हत्या की साजिश, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

तीन साल के प्रेम संबंध में पति की हत्या की साजिश, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

गर्दन पर चाकू से वार कर गोपाल की हत्या, बेटी के फोन पर पहुंचे परिजनों को खून से लथपथ मिला शव

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार हुए प्रेमी सहित पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव निवासी 37 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। वह डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था और श्याम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी काजल तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी।


पुलिस के मुताबिक, काजल करीब तीन साल से कुंवरपुर निवासी योगेंद्र के संपर्क में थी। योगेंद्र बाउंसर होने के साथ पहलवानी भी करता है। दो दिन पहले काजल अपने तीनों बच्चों के साथ गोपाल के पास आई थी। गुरुवार शाम गोपाल और काजल एक कमरे में थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में मौजूद थे। शाम को गोपाल की बेटी शालिनी ने अपने चाचा अशोक को फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की बात कही और जल्द आने को कहा। अशोक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान पर पहुंचा तो गोपाल खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पल्ला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोप है कि उसने ही योगेंद्र को गांव से बुलाया था। मृतक के भाई ने बेटी शालिनी पर भी संदेह जताया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
-------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें