स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया,

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया,

  • 9.700 किलोग्राम प्लास्टिक किया गया एकत्रित

पायनियर संवाददाता । औरैया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अवसर पर जिला गंगा समिति, औरैया एवं नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों एवं नदी क्षेत्र को प्लास्टिक कचरे से मुक्त कर स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के अंतर्गत जालौन चौराहा, औरैया तथा यमुना नदी पुल क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 9.700 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित/जब्त किया गया।

अभियान के दौरान आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही नदी एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में जनसहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया गया।

जिला गंगा समिति एवं नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा आमजन से अपील की गई कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर सफाई निरीक्षक आशीष पाण्डेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  शिरीष मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सुश्री साक्षी शुक्ला सहित नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं स्वच्छता कार्य में योगदान दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें