स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार के आरोप, बजरंग दल का हंगामा

स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार के आरोप, बजरंग दल का हंगामा

पेंटागन मॉल में शिकायतों पर पहुंचे कार्यकर्ता, सेंटरों पर जताया विरोध
जांच और लाइसेंस-दस्तावेजों के सत्यापन की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार। धर्मनगरी में संचालित कुछ स्पा सेंटर और मसाज पार्लर कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर बजरंगदल और हिंदू संगठनों ने ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। पेंटागन मॉल स्थित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर शिकायत मिलने पर बजरंगदल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार जैसी गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। विरोध के दौरान सेंटर संचालकों और वहां मौजूद महिलाओं के साथ विवाद और धक्का-मुक्की होने का भी आरोप लगाया गया। 

हालांकि, इन आरोपों की पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बजरंगदल के जिला सह मंत्री दीपक तालियान ने कहा कि धर्मनगरी में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से सभी स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों की जांच कराने के साथ लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कराने की मांग की। जिला सह विद्यार्थी प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक पहचान को देखते हुए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। हिंदू जागरण मंच के साजन वाल्मीकि, मयंक त्यागी, अनूप पाल, भूपेंद्र सैनी और आशीष साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें