स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

संकरी गलियों में भी तत्काल पहुंचेगी मदद, फायर बाइक व क्यूआरवी बेड़े में शामिल

संकरी गलियों में भी तत्काल पहुंचेगी मदद, फायर बाइक व क्यूआरवी बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में आग लगने पर अब संकरी गलियों में भी तत्काल मदद मिल सकेगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने फायर बाइक और क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) खरीदे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 20 फायर बाइक और 26 क्यूआरवी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। उन्होंने गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन भी किया। इसके बाद अब अग्निशमन केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 71 हो गई है। सरकार का कहना है कि इन स्टेशनों की संख्या को बढ़ाकर 120 करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सीएम ने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी के साथ फायर सेफ्टी व्यवस्था को भी आधुनिक
तकनीक, बेहतर संसाधनों और तेज प्रतिक्रिया क्षमता से लैस करना जरूरी है। दिल्ली फायर
सर्विस की क्षमताओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली के गृह
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, घनी आबादी, संकरी सड़कों और बढ़ते
यातायात के कारण अग्निशमन सेवाओं के सामने नई चुनौतियां हैं। इसके लिए बड़े फायर टेंडरों
के साथ संकरी गलियों वाले क्षेत्रों के लिए अग्निशमन उपकरणों से लैस मोटर साइकिलों और
क्यूआरवी (कार आधारित अग्निशमन वाहन) खरीदे जा रहे हैं। आधुनिक वायरलेस नेटवर्क,
कमांड सेंटर, नए वाहनों और अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए अग्निशमन सेवा की प्रतिक्रिया
क्षमता बढ़ाई जा रही है।
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि गीतांजलि फायर स्टेशन दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और
सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ तैनात नई मोटरसाइकिलें और
क्विक रिस्पांस व्हीकल्सआपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को और मजबूत करेंगे। उन्होंने
कहा कि दिल्ली जैसे जीवंत और तेजी से विकसित होते महानगर के लिए सुरक्षा नागरिकों के
विश्वास का आधार है। संकट की घड़ी में मदद कितनी जल्दी पहुंचती है, यही एक सुरक्षित शहर
की असली पहचान है।
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली फायर सेवा को और अधिक तेज, सक्षम और प्रभावी बनाने
की दिशा में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरसाइकिल और 26 क्विक रिस्पॉन्स वाहन भी सेवा में जोड़े
गए। विशेष रूप से संकरी गलियों और कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों में ये वाहन आपात स्थिति के
दौरान त्वरित सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में
दिल्ली के किसी भी नागरिक तक मदद पहुंचने में देरी न हो, यही हमारा संकल्प है।

विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि लगभग 3,920 वर्ग मीटर भूमि पर आधुनिक एसपीएस
तकनीक से निर्मित यह फायर स्टेशन विशेष रूप से मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के
गीतांजलि एन्क्लेव, साकेत, खिड़की एक्सटेंशन और हौज रानी जैसे क्षेत्रों में महज 5 से 7 मिनट
में अग्निशमन सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली की
अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गीतांजलि अग्निशमन केंद्र के साथ दिल्ली में हुए 71 फायर स्टेशन
गीतांजलि फायर स्टेशन का संचालन शुरू हो जाने के बाद दिल्ली फायर सर्विस के कार्यरत
फायर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। यहां 16 अग्निशमन कर्मियों के साथ एक छोटा
फायर टेंडर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और आवश्यक अग्निशमन और बचाव उपकरण
उपलब्ध कराए गए हैं। यह केंद्र मालवीय नगर, गीतांजलि, शिवालिक, खिड़की, प्रेस एन्क्लेव,
देवली, नई बस्ती, आदर्श एन्क्लेव, डेरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में आग व अन्य आपात
स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगा। इन इलाकों में फायर सर्विस की उपलब्धता बढ़
जाएगी और घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा। सरकार ने 120 फायर
स्टेशनों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत बुधनपुर माजरा में अत्याधुनिक फायर सर्विस
प्रशिक्षण केंद्र सहित 8 नए फायर स्टेशनों, एक वाहन कार्यशाला और प्रशिक्षण सुविधाओं का
विकास किया जा रहा है। 23 नए फायर स्टेशनों के लिए जमीन और अन्य बुनियादी सुविधाएं
विकसित करने पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
फायर बाइक की सुविधाएं
इनमें कंप्रेस्ड एयर फोम और वॉटर मिस्ट बैकपैक सिस्टम, दो 2-लीटर हाई-प्रेशर एयर सिलेंडर,
पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम और डुअल-मोड नोजल होंगे। इन मोटरबाइकों के जरिए
अग्निशमन कर्मी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक अग्निशमन एवं बचाव कार्रवाई शुरू
कर सकेंगे और अतिरिक्त संसाधनों के पहुंचने तक स्थिति को नियंत्रित करने में मदद करेंगे।
क्यूआरवी की संख्या
दिल्ली फायर सर्विस में 26 नए क्यूआरवी शामिल होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 50 हो गई
है। इन वाहनों में 125 लीटर क्षमता की अल्ट्रा हाई प्रेशर पंप अग्निशमन प्रणाली, न्यूनतम 100
लीटर पानी और 25 लीटर फोम, 180 बार दबाव वाला हाई प्रेशर पंप, 60 मीटर लंबी हाई प्रेशर

नली और पांच मोड वाला मल्टी-सिस्टम नोजल है। इनका उद्देश्य आपात स्थितियों में
प्रतिक्रिया समय कम करना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें