स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सिसौना कट पर पुलिस की गोली से इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

सिसौना कट पर पुलिस की गोली से इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

-नई मंडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़, फायरिंग के बाद दबोचा गया शादाब उर्फ कलीम

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के सिसौना कट के पास मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर शादाब उर्फ कलीम गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम सिसौना कट के आसपास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाश की फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शादाब उर्फ कलीम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शादाब थाना नई मंडी का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की और मौके से मिले सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ ही उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग बढ़ाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें