स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

श्रीरामलीला सेवा संघ ने गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया

श्रीरामलीला सेवा संघ ने गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया

पायनियर संवाददाता।लालगंज (आजमगढ़)

स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के देवगांव बाजार में श्रीरामलीला सेवा संघ की ओर से आयोजित पारंपरिक रामलीला का बुधवार को भरत मिलाप के साथ समापन हुआ। विजयदशमी मेले के दूसरे दिन भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लखनऊ दूरदर्शन के गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय बना दिया। भरत मिलाप में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। निशु बाबा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया । दर्शक देर तक जुड़े रहे। समारोह में श्रीरामलीला सेवा संघ ने गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा, पत्रकार प्रशांत शुक्ला, देवगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह और कलाकार विजय हंस मौर्य समेत कई लोगों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संघ अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता उर्फ गोरख और अंकित गुप्ता ब्यास ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति ने कहा कि सम्मान का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े लोगों के योगदान को प्रोत्साहित करना है।

देवगांव की रामलीला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भरत मिलाप के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीरामलीला सेवा संघ और संगीत कला दर्शन टीम की भूमिका रही।कार्यक्रम में संरक्षक मोहनलाल हलवाई, उपसंरक्षक कपिलदेव चौरसिया, महामंत्री अरुण चौरसिया, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार साहू उर्फ गोरख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश सेठ, कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अंकित गुप्ता ब्यास सहित अन्य पदाधिकारीयों व सदस्यो की देखरेख में कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन विजय हंस मौर्य ने किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें