स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

श्रीदुर्गा रामलीला में थियेटर जैसा अहसास, एआई तकनीक से लीला में बढ़ी दिलचस्पी

श्रीदुर्गा रामलीला में थियेटर जैसा अहसास, एआई तकनीक से लीला में बढ़ी दिलचस्पी
गुरुग्राम के जैकबपुरा स्थित श्रीदुर्गा रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार।
जैकबपुरा में शुरू हुई श्री दुर्गा रामलीला, नारद मोह लीला से शुरुआत


गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित श्रीदुर्गा रामलीला की भव्य शुरुआत मंगलवार से कर दी गई। इस बार की रामलीला को पहले से भी भव्य और तकनीक आधारित दिखाया जा रहा है। रामलीला परिसर किसी थियेटर जैसा अहसास दिल रहा है, वहीं एआई का भी रामलीला में इस्तेमाल करके और बेहतरीन बनाया गया है। मतलब जो कलाकार मंच पर रामलीला का मंचन कर रहा है वहीं कलाकार एआई तकनीक से पीछे पर्दे पर भी नजर आ रहा है।


बाबा प्रकाश पुरी जी महाराज के परम शिष्य रवि पुरी जी महाराज, गोपाल दास बत्रा, पवन सचदेव, यश अरोड़ा ने ऋषभ वशिष्ठ, तान्या भव्य, भावेश सलूजा विधि-विधान से पूजा करके रामलीला का श्रीगणेश किया। इसके बाद कलाकारों ने लीला का मंचन किया। रामलीला मंचन में कमेटी के चेयरमैन बनवारी लाल सैनी, प्रधान कपिल सलूजा, महासचिव अशोक प्रजापति और कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। विधायक मुकेश शर्मा ने रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गुरुग्राम की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से एक है, जिसकी शुरुआत हमारे बुजुर्गों ने की थी। युवा पीढ़ी इस धार्मिक विरासत को बहुत अच्छे से संभाल रही है। रामलीला के मीडिया प्रभारी राजकुमार सैनी ने बताया कि जो दर्शक ग्राउंड में नहीं आ पाए, उनको सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
रामलीला की शुरुआत नारद जी के तप से शुरू हुई। नारायण-नारायण के जाप के साथ नारद जी भजनों के माध्यम से हिमालय पर्वत पर से जा रहे थे। हिमालय पर्वत में एक बड़ी पवित्र गुफा थी। वह परम पवित्र गुफा नारद जी को अत्यन्त सुहावनी लगी। वहां पर के पर्वत, नदी और वन को देख कर वे वहीं बैठकर तपस्या में लीन हो गये। नारद मुनि की इस तपस्या से देवराज इन्द्र भयभीत हो उठे कि कहीं देवर्षि नारद अपने तप के बल से इन्द्रपुरी को अपने अधिकार में न ले लें।


आगे की लीला में दिखाया गया कि इन्द्र ने नारद की तपस्या भंग करने के लिये कामदेव को उनके पास भेज दिया। वहां पहुंच कर कामदेव ने अपनी माया से वसन्त ऋतु को उत्पन्न कर दिया। रम्भा आदि नवयुवती अप्सराएं नृत्य व गान करने लगीं। कामदेव की किसी भी कला का नारद मुनि पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ा। तब कामदेव को भय सताने लगा कि कहीं देवर्षि मुझे श्राप न दे दें। हारकर वे देवर्षि के चरणों में गिर कर क्षमा मांगने लगे। नारद मुनि को थोड़ा भी क्रोध नहीं आया और उन्होंने कामदेव को क्षमा कर दिया।
------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें