स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

श्रमिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों की जानकारी होनी चाहिए: हरिओम प्रकाश

श्रमिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों की जानकारी होनी चाहिए: हरिओम प्रकाश
गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित सेमिनार में विभिन्न हितलाभों की जानकारी का ब्रोशर जारी करते अतिथि।

श्रम संहिताओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए ईएसआईसी ने आयोजित किया सेमिनार
श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
बीमाकृत व्यक्तियों को विभिन्न हितलाभों के चेक किए वितरित

गुरुग्राम। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम की ओर से श्रम संहिताओं (लेबर कोड), श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं कर्मचारी हितलाभों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किया गया। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित सेमिनार में श्रमिकों, नियोक्ताओं एवं अन्य संबंधित हितधारकों को श्रम कानूनों में हुए सुधारों, सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों तथा ईएसआई योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न हितलाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश ने कहा कि श्रम सुधारों का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ श्रम कानूनों को सरल एवं प्रभावी बनाना तथा नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता, विश्वास एवं समन्वय को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों, नियोक्ताओं और प्रशासन सहित सभी हितधारकों में जागरुकता आवश्यक है। श्रमिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों की जानकारी होनी चाहिए, वहीं नियोक्ताओं को भी श्रम कानूनों एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने नियोक्ताओं से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को ईएसआई योजना एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

बीमाकृत व्यक्तियों को विभिन्न हितलाभों के चेक किए वितरित

सेमिनार के दौरान क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश ने बीमाकृत व्यक्तियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा हितलाभों के चेक भी वितरित किए। इनमें मातृत्व हितलाभ, आश्रित हितलाभ एवं बीमारी हितलाभ सहित अन्य लाभ शामिल रहे। उप-निदेशक सन्नी कुशवाहा ने नए श्रम कोड के विभिन्न प्रावधानों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। सहायक निदेशक कमलेन्द्र कुमार ने ईएसआईसी द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न हितलाभों एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वीटी यादव ने कहा कि श्रमिकों एवं नियोक्ताओं तक श्रम संहिताओं, श्रम कानूनों और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी सरल, सहज एवं प्रभावी भाषा में पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरुक श्रमिक अपने अधिकारों एवं दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने के साथ उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का समुचित लाभ उठा सकते हैं। इसी प्रकार जागरुक नियोक्ता श्रम कानूनों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सकारात्मक कार्य वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम को में दिनेश सैनी, विकास लोचवा, जय प्रकाश यादव, संजय वर्मा, अंकित पन्नू एवं सीमा कपूर मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें