स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

शंघाई में उत्तराखंड की बेटियों-युवाओं का जलवा, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

शंघाई में उत्तराखंड की बेटियों-युवाओं का जलवा, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

  • वर्ल्डस्किल्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में हासिल की उपलब्धि

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। उत्तराखंड के दो युवा प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। सानिया ने रिटेल सेल्स और पार्थ ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में यह उपलब्धि हासिल की। 22 से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दुनिया भर से करीब 1400 प्रतिभागियों ने 64 कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने छह रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल किए। भारत का यह प्रदर्शन वर्ल्डस्किल्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया गया है।
इंडियास्किल्स से शंघाई तक पहुंची प्रतिभा,सानिया और पार्थ ने इंडियास्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच तक जगह बनाई। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति (यूकेएसडीएस) ने दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट कैंप, यात्रा, आवास समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ की 21 वर्षीय सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स में रजत पदक हासिल किया। एनआईएफटी पंचकूला से फैशन टेक्नोलॉजी में स्नातक सानिया ने मुंबई स्थित एलटीए स्कूल आॅफ ब्यूटी में विशेष प्रशिक्षण और बूट कैंप लिया। प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान दृश्य प्रस्तुतीकरण, ग्राहक संवाद, व्यवसाय प्रबंधन, पोस्टर डिजाइन, लाइव कम्युनिकेशन और ई-मेल संचार जैसे कौशलों पर प्रशिक्षण दिया गया। देहरादून के 25 वर्षीय पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में रजत पदक जीता। यूपीईएस देहरादून से प्रोडक्ट डिजाइन में स्नातक पार्थ वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में इंडस्ट्रियल डिजाइनर हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में 721 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक से केवल एक अंक पीछे रहे। खास बात यह रही कि इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी उत्तराखंड की राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में शामिल कौशल विधाओं में नहीं था। पार्थ ने ट्रैक-2 के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रवेश किया और क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्डस्किल्स के लिए चयनित हुए।
एनएसडीसी ने भी किया सहयोग
दोनों प्रतिभागियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने भी सहयोग किया। उन्हें प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण, आवास, स्टाइपेंड और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुरूप अनुभव उपलब्ध कराया गया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के सचिव रवि शंकर ने कहा कि सानिया और पार्थ की सफलता कौशल आधारित प्रशिक्षण और संस्थागत सहयोग की अहमियत को दशार्ती है। विभाग और यूकेएसडीएस की ओर से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सानिया और पार्थ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं का भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें