स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने की तैयारी

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने की तैयारी

पायनियर संवाददाता।औरैया

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में  औरैया में होटल पैराडाइज एवम दिबियापुर में वेदिका पैलेस में शिक्षक/स्नातक एमएलसी मतदाता केंद्र बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए चुनाव में संगठन की सक्रिय भूमिका और मतदाताओं से प्रभावी संपर्क के महत्व पर जोर दिया।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाता केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा चुनाव संबंधी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राम किशोर साहू जी ने कहा कि संगठन की ताकत समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संपर्क व्यवस्था है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के साथ डोर टू डोर सम्पर्क एवं संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझना तथा संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से उन्हें अवगत कराना आवश्यक है।क्षेत्रीय महामंत्री आनन्द सिंह एवम शिव सिंह भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा का संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब बूथ और मतदाता केंद्र स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभाते हैं, तो संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक प्रभाव मिलता है। 

जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने  सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को गंभीरता से लेते हुए मतदाता केंद्र स्तर पर संपर्क अभियान को प्रभावी बनाया जाए। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की योजनाओं को धरातल पर उतारें और अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

बैठक में पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत,विधायक सदर गुड़िया कठेरिया ,नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता,यशवीर सिकरवार ,कुलदीप दुबे,कौशल राजपूत,भूरे चौबे ,सौरभ भूषण शर्मा , लल्ला शर्मा, मनु राजपूत,विशाल शुक्ला,योगेंद्र कैथवार, अमरचंद्र राठौर,श्यामू अवस्थी, मोनू सेंगर,प्रतीक सिंह,आशीष दुबे,गिरीश तिवारी,राजेश अग्निहोत्री,राम जी बाजपेई,सर्वेंद्र भदौरिया, हरपाल ठाकुर,अबध चतुर्वेदी,देवेंद्र सेंगर,दीक्षांत गुप्ता,खुशबू पाण्डेय,सीमा चौहान,सौरभ राजपूत सहित प्रमुख  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें