स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

शिक्षा और एकता के दम पर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएगा त्यागी समाज

शिक्षा और एकता के दम पर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएगा त्यागी समाज

आशीष सैनी

-आरके फार्म हाउस में वार्षिक सम्मान समारोह, सैकड़ों मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने और सामाजिक संगठन मजबूत बनाने पर जोर

खतौली। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता किसी भी समाज की प्रगति का आधार हैं। समाज को मजबूत बनाने के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। बुआड़ा रोड स्थित आरके फार्म हाउस में त्यागी ब्राह्मण समाज उत्थान समिति की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में वक्ताओं ने इन विचारों के साथ समाज की एकजुटता और शैक्षिक उन्नति पर जोर दिया। समारोह में सैकड़ों मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयवर्धन त्यागी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वेद प्रकाश त्यागी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेंद्र त्यागी ने किया। विशिष्ट अतिथियों में अनिल त्यागी, प्रेमचंद त्यागी, ममता त्यागी, रविंद्र त्यागी और हरिओम त्यागी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता में निहित होती है। समाज के लोगों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक हितों के लिए आगे आना चाहिए। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भागीदारी बढ़ाने के लिए भी संगठित होकर प्रयास करने होंगे। एकजुट समाज ही अपने अधिकारों और हितों की मजबूती से पैरवी कर सकता है। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। शिक्षित और संस्कारवान युवा पीढ़ी न केवल समाज को नई दिशा दे सकती है, बल्कि भविष्य में नेतृत्व की जिम्मेदारी भी बेहतर ढंग से संभाल सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को पहचानकर उनका सम्मान करना बच्चों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन समाज में एकता मजबूत करने, शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें