स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

ऋषिकेश में 21.91 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर का युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश में 21.91 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर का युवक गिरफ्तार

पुलिस को देखकर जंगल और रेलवे ट्रैक की ओर भागा, पीछा कर दबोचा

ऋषिकेश। नशे के खिलाफ अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने 21.91 ग्राम अवैध स्मैक के साथ सहारनपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल और रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे जंगल में करीब 30 मीटर अंदर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गत्ते की डिब्बी में रखी पारदर्शी पन्नी से 21.91 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुर्रम पुत्र इनाम (38 वर्ष), निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और 290 रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत और उसकी खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकसित पंवार, कांस्टेबल गौरव और कांस्टेबल सोहन सिंह शामिल

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें