स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान

  • केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले- सेवा का अर्थ उन लोगों तक पहुंचना, जो अब तक संपर्क से दूर रहे
  • मंत्री विपुल गोयल ने मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को बताया प्रेरणादायी यात्रा
  • सेक्टर-15 से ढोल-नगाड़ों और बीन पार्टी के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, सनफ्लैग चौक पर की गई सेवा ज्योति स्थापित


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में 'सेवा ज्योति यात्राÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद ढोल-नगाड़ों और बीन पार्टी के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए। यात्रा सनफ्लैग चौक पहुंची, जहां सेवा ज्योति स्थापित की गई।


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा को जनसंवाद और जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता इस बात से तय होगी कि कितने नए लोगों और परिवारों तक पहुंचकर उनसे संवाद किया गया तथा उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल परिचित लोगों तक सीमित न रहें, बल्कि युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, छोटे व्यापारियों और ऐसे परिवारों तक पहुंचें, जिनसे अभी तक संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीन सवाल स्वयं से पूछने का आह्वान किया कि कितने नए लोगों से मिले, कितने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कितने ऐसे परिवारों तक पहुंचे, जिनसे पहले संपर्क नहीं था। गुर्जर ने कहा कि नई पीढ़ी को देश की विकास यात्रा से संवाद के माध्यम से जोड़ना जरूरी है। सेवा का अर्थ केवल परिचित लोगों की समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि उन परिवारों तक पहुंचना भी है, जो सीधे जनप्रतिनिधियों या कार्यकर्ताओं से संपर्क नहीं कर पाते। उन्होंने पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, संकल्प, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन जनसेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। सेवा ज्योति को दिशा और संकल्प का प्रतीक बताते हुए उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।


इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, विधायक धनेश अदलखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, उपायुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, अजय गौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें