स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

‘सेवा ज्योति यात्रा’ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हुईं शामिल

‘सेवा ज्योति यात्रा’ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हुईं शामिल

मुख्यमंत्री ने हाथ में सेवा ज्योति की मशाल लेकर यात्रा में किया मार्च, बोलीं: 25 वर्षों की
निरंतर जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष
पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा
ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन
नवीन ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम और यात्रा में सम्मिलित हुईं और हाथ में ‘सेवा ज्योति’ की
मशाल लेकर मार्च किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना देश के
लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। पिछले 25 वर्षों की उनकी सार्वजनिक यात्रा निरंतर जनसेवा और
राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ी रही है। बिना रुके और बिना थके निरंतर कार्य करने की उनकी
प्रतिबद्धता तथा देश को विकसित बनाने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री
जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की सेवा को अपना मूल ध्येय बनाया है। उनके
सार्वजनिक जीवन के विभिन्न चरणों में जनकल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल
परिवर्तन, सुशासन और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर अनेक पहल और निर्णय सामने आए हैं।
इन प्रयासों का उद्देश्य देश के विकास को गति देना और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम
बनाने की दिशा में आगे बढ़ना रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘विकसित भारत @2047’ का एक व्यापक
संकल्प देश के सामने रखा है, जिसे 140 करोड़ भारतीयों की सहभागिता और सामूहिक प्रयास
से साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के इस लक्ष्य के साथ दिल्ली
भी ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य
और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास और जनसेवा की यह यात्रा आगे भी
निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत के लक्ष्य
तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार
के कैबिनेट मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में
कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें