स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सेक्टर-14 डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में हुआ समन्वय 2026 कार्यक्रम

सेक्टर-14 डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में हुआ समन्वय 2026 कार्यक्रम
गुरुग्राम के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 में समन्वय 2026 कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।
गुरुग्राम। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी सम्मेलन समन्वय 2026 आयोजित किया गया। बाधाओं से संभावनाओं तक विषय पर आधारित इस सम्मेलन में 10 विद्यालयों के लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन ने विद्यार्थियों को समकालीन चुनौतियों पर विचार करने, विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने तथा संवाद और सहयोग के माध्यम से व्यावहारिक समाधान खोजने का अवसर प्रदान किया।


इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप-महापौर अनूप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं अध्यक्ष शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति नगर निगम गुरुग्राम प्रथम वशिष्ठ रहे। इस अवसर पर योगेश चंद्र मुंजाल उपाध्यक्ष डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंध समिति एवं विद्यालय की स्थानीय प्रबंध समिति के सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन के दौरान वैशाली सिंह (आईएएस), प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) एवं उपनिदेशक शहरी संपदा गुरुग्राम ने विभिन्न समितियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों के विचार-विमर्श को सुनकर उन्हें बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया। समारोह का शुभारंभ स्वागत संबोधन, डी.ए.वी. गान तथा सामूहिक गायन की मधुर प्रस्तुति से हुआ। विद्यालय की प्राचार्या रीना शर्मा ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को अपने विचारों को सकारात्मक कार्यों में परिणत करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन से जुड़े पूर्व विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ छाबड़ा, श्रेया अग्रवाल और स्नेहा गुप्ता ने भी अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। ज्योति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें