स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल की शिकायतों के निपटान की तीन दिन में एटीआर प्रस्तुत करें: पूजा चांवरिया

सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल की शिकायतों के निपटान की तीन दिन में एटीआर प्रस्तुत करें: पूजा चांवरिया
गुरुग्राम नगर निगम में सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल की शिकायतों को लेकर बैठक करतीं अतिरिक्त निगमायुक्त एवं नोडल अधिकारी पूजा चांवरिया।

  • अतिरिक्त निगमायुक्त एवं नोडल अधिकारी पूजा चांवरिया ने की समीक्षा बैठक
  • अतिक्रमण शाखाओं में लंबित शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त एवं नोडल अधिकारी पूजा चांवरिया द्वारा गुरुवार को सीएम विंडो एवं जन संवाद ग्रीवेंस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निपटान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस समीक्षा बैठक में सभी जोन के कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिक्रमण शाखाओं में लंबित शिकायतों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान सामने आया कि अतिक्रमण शाखाओं में काफी शिकायतें लंबित हैं। इन शिकायतों के समयबद्ध निपटान को प्राथमिकता देते हुए पूजा चांवरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत पर अगले तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में प्रस्तुत करें।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल लंबित सूची से हटाने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उसकी स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए। संबंधित अधिकारी शिकायतों की प्रकृति और मौके की स्थिति के अनुसार कार्रवाई करें, ताकि नागरिकों को उनकी शिकायतों पर हुई प्रगति की जानकारी मिल सके। बैठक में सभी जोन के कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। तीन दिन के भीतर एटीआर प्रस्तुत करने के निर्देश का उद्देश्य शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और समयबद्ध बनाना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिकायतों के निपटान में तत्परता बरतें। कार्रवाई की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें, ताकि लंबित मामलों की प्रभावी निगरानी की जा सके और नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
---------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें