स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सीआईए नूंह से गौ तस्कर साजिद की सोहना के पास मुठभेड़, मौत

सीआईए नूंह से गौ तस्कर साजिद की सोहना के पास मुठभेड़, मौत
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पशु तस्कर साजिद उर्फ आडवाणी इसी थार गाड़ी में कर रहा था पशु तस्करी।

  • काले रंग की थार गाड़ी में ले जाए जा रहे थे पशु
  • पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो फायरिंग कर दी शुरू
  • एक तस्कर की मौके पर मौत,, दो हुए फरार

गुरुग्राम। सीआईए नूंह के साथ गुरुवार की सुबह गौ तस्करों की उस समय मुठभेड़ हो गई, जब वे एक थार गाड़ी में पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी रुकवाने की कोशिश की तो गाड़ी में से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गौ तस्कर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। दो मौके से फरार हो गए। मारे गए पशु तस्कर की पहचान साजिद उर्फ आडवाणी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वांछित गौ तस्कर और एटीएम मशीन उखाडऩे का आरोपी साजिद उर्फ आडवाणी एक काले रंग की थार में गायों को तस्करी के लिए ले जा रहा था। नूंह की क्राइम ब्रांच टीम उसका पीछा कर रही थी। जब वे सोहना के गांव सिलानी के पास पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी को घेरा तो गाड़ी के अंदर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। अपना बचाव करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गाड़ी पर फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति को पुलिस की गोली लगी। गाड़ी में सवार दो युवक जंगल की तरफ भाग गए। गाड़ी में मारे गए व्यक्ति की पहचान कुख्यात गौ तस्कर साजिद उर्फ आडवाणी के रूप में हुई। वह नूंह जिला के गांव खरखड़ी का रहने वाला था। उसके शव को सोहना अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार आडवाणी पर हत्या, डकैती, पशु तस्करी, वाहन चोरी के करीब दो दर्ज केस दर्ज हैं। मार्च 2018 में पटौदी से हुई एक कार चोरी में उसे गिरफ्तार किया गया था। बिलासपुर क्राइम ब्रांच उसे एटीएम चोरी के मामले में वारदात वाले स्थान पर निशानदेही के लिए ले जा रही था। उस दौरान वह शौच जाने का बहाना बनाकर फरार हो गया था। नूंह क्राइम ब्रांच ने सिर दर्द बने साहिद उर्फ आडवाणी के एनकाउंटर से अपराध की दुनिया से एक बड़ा नाम मिटा दिया है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें