स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर

सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर

  • हेतमापुर में कटान से तबाही अब तक 22 घर कटान की भेंट चढ़े। दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से घिरे

सूरतगंज,बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 58 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।पानी बढ़ने के साथ ही हेतमापुर में नदी की कटान जमकर तबाही मचा रही है।नदी की तेज धारा लगातार घरों और जमीन को निगल रही है।कटान से अब तक 22 मकान नदी में समा चुके है। जबकि गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रामनगर तहसील के हेतमापुर में सरयू नदी का कटान लगातार विकराल होता जा रहा है। सोमवार को भी नदी ने रहमत, अहमद, सलीम, मुन्ना, अमीन, इब्राहिम, किस्मत अली, सतीश, तालिब, बकरिदी, शोभराम, इरफान, इमरान के मकानों को अपनी आगोश में ले लिया। इसके अलावा पशु अस्पताल का एक भवन भी नदी में समा गया।  नदी के तेज कटान से सैकड़ों वर्ष पुरानी मस्जिद का नामोनिशान मिटने के बाद अब उससे सटी संत गुरु नारायण दास की तपोस्थली, अय्यूब, सुहेल, रियाज, राजाराम, अहमद, कलाम, जुम्मन, मंशाराम, तुलसीराम, बाबा दीन,तेज नारायण के भी मकान कटान की जद में आ गए है। 

नदी सुप्रसिद्ध बाबा नारायण दास की तपोस्थली की दीवार से सटकर लगातार कटान कर रही है। मंदिर को बचाने के लिए बाढ़ खंड विभाग पूरी ताकत झोंक रहा है। विभाग की ओर से बोल्डर -पत्थर और ईंटों से भरी बोरियां डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक मंदिर की दीवार और परिसर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।उधर बाबा पुरवा में कटान के खौफ से लोग अपना समान समेत कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे है नदी के दूसरे छोड़ पर स्थित पूरनपुर में नदी की कटान जारी है।

  • बचाव कार्य ठप होने से बढ़ी परेशानी

हेतमापुर में सरयू के कटान से हाल ही में दूरसंचार भवन, हनुमान मंदिर समेत 33 मकान नदी में समा गए थे। नदी जब बाबा नारायण दास की तपोस्थली के करीब पहुंची तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ खंड ने बोल्डर-पत्थर और ईंटों से भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य किया था। इससे कटान धीमा हुआ, लेकिन जलस्तर कम होते ही काम बंद कर दिया गया। अब जलस्तर बढ़ने पर नदी फिर मंदिर की दीवार से सटकर कटान कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बचाव कार्य जारी रहता तो हालात इतने गंभीर नहीं होते।

  • पूरब से पश्चिम तक तबाही

हेतमापुर में सरयू नदी भयावह रूप में बह रही है। पूरब में नदी खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है, जबकि पश्चिम में आबादी को काटकर मंदिर के करीब पहुंच गई है। चारों तरफ कटान से हाहाकार मचा हुआ है। नदी के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण अपने आशियाने तोड़कर सामान और मलबा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।

  • पहली बार बाढ़ शरणालय में पहुंचे पीड़ित
हेतमापुर में सरयू नदी के बढ़ते आतंक के बीच पहली बार बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ शरणालय में शरण लेनी पड़ी है। इससे पहले ग्रामीण बाढ़ के दौरान तटबंध पर रहना पसंद करते थे। इस बार कटान से पैदा हुए हालात ने ग्रामीणों को शरणालय पहुंचने के लिए मजबूर कर दिया है।

  • दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सुंदरनगर गांव की स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। ग्रामीण घर-
गृहस्थी का सामान लेकर तटबंध पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हेतमापुर, बेलहरी, बाबा पुरवा, बलईपुर, ललपुरवा, कोढ़री, मदरहा, कोयली पुरवा, सकतापुर, गायघाट, चौधरी पुरवा, बबुरी, पर्वतपुर, तकिया, जमका, खुज्जी, फाजिलपुर और पूरनपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं।इन गांवों के जाने के लिए केवल नाव ही सहारा है।

"हेतमापुर में सरयू नदी की कटान से दूसरे दिन 12 घर प्रभावित हुए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी पहुंचा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों के लोगों को आवश्यक राहत सामग्री के साथ लंच पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विपुल सिंह, तहसीलदार रामनगर

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें