स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

समाज सेवा के लिए राजनीति पार्टी में आना जरूरी - जारा खान

बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा खान ने कांग्रेस पार्टी से शुरुआत की राजनीति

समाज सेवा के लिए राजनीति पार्टी में आना जरूरी - जारा खान

पायनियर संवाददाता। ​चंदौली

बॉलीवुड की दुनिया से निकलकर अब सियासत के मैदान में उतरने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 36 डेज, अदृष्यम द इन्विसुअल हीरोज, द जर्नी आॅफ लव सहित लगभग 10 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं और जोधा बाई अकबर जैसी सीरियल में सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री जारा खान ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी खेलने की इच्छा जताई है। इन दिनों वह चंदौली में सक्रिय रूप से घूम-घूम कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रही हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।
​'फिल्म स्टार होना और सोशल वर्क करना अलग बात' ​जनसंपर्क और प्रचार के दौरान जारा खान ने अपने राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण को बेबाकी से रखा। उनका कहना है कि एक फिल्म स्टार होना और एक जिम्मेदार इंसान बनकर जमीनी स्तर पर सोशल वर्क करना दो अलग बातें हैं। ​उन्होंने कहा, कहीं न कहीं हर इंसान के अंदर मानवता होती है, एक सॉफ्टकॉर्नर होता है, जिससे हम हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े रहते हैं।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह एक सोशल वर्कर भी हैं और उन्हें लोगों की सेवा करना बेहद पसंद है। 

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उनका मानना है कि बड़े पैमाने पर लोगों की मदद करने और समाज में बदलाव लाने के लिए शुरुआती दौर में राजनीति में प्रवेश करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों व उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन की है । ​एनजीओ के जरिए चला रही हैं जनहित अभियान व ​बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली जारा खान सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है और साथ ही वह एक एनजीओ का संचालन भी करती हैं। इस एनजीओ के माध्यम से वह लगातार समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की मदद कर रही हैं। उनके संगठन द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज, आँख की जांच के बाद चश्मे का वितरण और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीनें बाँटने जैसे कार्य किए जाते हैं, ताकि समाज के हर वर्ग को संबल मिल सके। ​कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान और इस जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​साजिद सिद्दकी,​शमीम मिल्की,​किफ्लैन अहमद, ​बनारसी यादव,​विनोद ​सहित अन्य गणमान्य लोग व समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें