स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

सैलून संचालक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, देर रात आरोपी गिरफ्तार

सैलून संचालक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, देर रात आरोपी गिरफ्तार

सट्टा खिलाने व गांजा बेचने की शिकायत पर बुटीक संचालक अधेड़ की गर्दन पर कैंची से कई वार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाने और गांजा बेचने की शिकायत से नाराज सैलून संचालक ने कन्हैयानगर निवासी बुटीक संचालक अधेड़ पर कैंची से हमला कर दिया। आरोपी ने मुश्ताक अंसारी (52) की गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। विकासनगर पुलिस ने घायल के बेटे की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पंकज कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विकासनगर सेक्टर-तीन स्थित कन्हैयानगर निवासी मुश्ताक अंसारी के बेटे सुफियान के मुताबिक, कॉलोनी में पंकज कुमार महादेव क्लासिक सैलून चलाता है। आरोप है कि बाल काटने की आड़ में दुकान में सट्टा खिलाने के साथ गांजा भी बेचा जाता है। इससे कॉलोनी के युवकों पर बुरा असर पड़ने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी। करीब तीन दिन पहले मुश्ताक समेत कॉलोनी के लोगों ने विकासनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। सुफियान का आरोप है कि शिकायत के बाद से पंकज मुश्ताक और अन्य लोगों को धमका रहा था।

शुक्रवार देर शाम कॉलोनी के बाहर श्री सिद्धि विनायक ज्वैलर्स के सामने विवाद के दौरान पंकज ने मुश्ताक पर कैंची से हमला कर दिया। गर्दन पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहा कैंची पड़ी मिली, जबकि परिजन घायल को अस्पताल ले जा चुके थे। घटना के बाद एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मुश्ताक के बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पंकज कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सट्टा और गांजा बेचने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें