स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 95.95 प्रति डॉलर पर

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 95.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीद से रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे मजबूत होकर 95.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग आने और मजबूत अमेरिकी मुद्रा ने रुपये की बढ़त सीमित कर दी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये के 96 प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंचने पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से भी हस्तक्षेप किए जाने की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 96.03 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 96.15 के निचले स्तर तक गया। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव से दो पैसे मजबूत होकर 95.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा।

सोमवार को रुपया दो सप्ताह में दूसरी बार 96 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे गया था और 22 पैसे गिरकर 95.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी पर बढ़ती ब्याज दरों के कारण रुपये पर दबाव बना रह सकता है।

हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिये बातचीत की उम्मीद निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकती है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 101.44 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत गिरकर 106.86 डॉलर प्रति बैरल पर था।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 242.65 अंक गिरकर 72,529.07 अंक और निफ्टी 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 5,353.22 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से अगस्त में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 7.4 प्रतिशत थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें