स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

चोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

चोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

ख़बर उन्नाव से है जहां जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई अपाचे बाइक का इस्तेमाल एटा में ज्वेलर्स कारोबारी से 56 लाख रुपये की लूट में किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की शिकायत के बाद तीन दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के आरोप पर एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इंद्रानगर निवासी निकेत चौधरी की अपाचे बाइक 21 अक्टूबर को जिला अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 22 अक्टूबर की रात एटा में एक ज्वेलर्स कारोबारी से 56 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक की पहचान उन्नाव से चोरी हुई बाइक के रूप में हुई। इसके बाद मामला सामने आने पर उन्नाव पुलिस ने शुक्रवार रात बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

बता दे कि बाइक चोरी की शिकायत पर समय से मुकदमा दर्ज नहीं होने के आरोपों ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। समय पर कार्रवाई होने से बाइक की तलाश और उससे जुड़े सुरागों की जांच पहले शुरू हो सकती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं, चोरी हुई बाइक और एटा की लूट की घटना के बीच संबंधों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही बाइक के इस्तेमाल और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें