स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

रोड नहीं तो वोट नहीं: मुरावपुरा के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

रेलवे लाइन, हाईटेंशन बिजली लाइन, नदी और नाला बने आवागमन में बाधा, सड़क और अंडरपास निर्माण की मांग

रोड नहीं तो वोट नहीं: मुरावपुरा के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

बरेली। शहर के लाइन पार क्षेत्र स्थित मोहल्ला मुरावपुरा के लोगों ने सड़क और सुरक्षित संपर्क मार्ग की समस्या को लेकर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया है। लंबे समय से आवागमन की परेशानी झेल रहे मोहल्ले वासियों ने मतदान के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।मोहल्ले वासियों के अनुसार, बस्ती के सामने रेलवे लाइन और हाईटेंशन बिजली लाइन है, जबकि पीछे नदी और दार्इं ओर बड़ा नाला होने के कारण मुख्य मार्ग तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। 

इस वजह से सैकड़ों लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रास्ते का अभाव गंभीर समस्या बना हुआ है। बारिश के दौरान नदी में बाढ़ का खतरा भी लोगों की चिंता बढ़ा देता है।लोगों का कहना है कि आवागमन की समस्या के समाधान के लिए 21 अगस्त 2026 को आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उसका निस्तारण नहीं हुआ है। शिकायत लंबित रहने से मोहल्ले वासियों में नाराजगी है।

मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि नगर निगम, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त तकनीकी टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाए। जरूरत के अनुसार रेलवे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, ताकि तकनीकी पहलुओं की जांच कर सुरक्षित संपर्क मार्ग या अंडरपास का निर्माण कराया जा सके।लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक आवागमन की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वे अपनी मांग को लेकर विरोध जारी रखेंगे रोड ने तो वोट नहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें