स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गायत्री परिवार ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गायत्री परिवार ने किया रक्तदान

पायनियर संवाददाता। अमेठी

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, अमेठी द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय, असैदापुर, गौरीगंज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 10 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में सत्यम अग्रहरि , डॉ० धर्मेंद्र कुमार तिवारी, राम सुमेर मौर्य, वरुण सिंह, सुधीर कुमार अग्रहरि, सुरेश कुमार मिश्र, अविनाश चंद्र, अमित कुमार सिंह, कुंवर विक्रम सिंह एवं दीपक द्विवेदी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने कहा कि “रक्तदान मानव जीवन के लिए सौभाग्य का अवसर है। हमारे रक्त से यदि किसी जरूरतमंद का जीवन बच सके, इससे बड़ी मानव सेवा और क्या हो सकती है।” उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार समाज सेवा के विभिन्न अभियानों में निरंतर सक्रिय है और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा।

रक्तदान शिविर में डॉ० विवेक चौधरी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से रक्त के विभिन्न घटकों के माध्यम से कई मरीजों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चिकित्सकीय टीम की ओर से डॉ० विवेक चौधरी, डॉ० देवेंद्र, डॉ० अरविंद सहित ब्लड बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

गायत्री परिवार ने रक्तदान को “सेवा, संवेदना और जीवन बचाने का संकल्प” बताते हुए युवाओं एवं समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें