स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

राष्ट्रवाद की राजनीति से जुडक़र विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा: डॉ. स्वदेश सिंह

राष्ट्रवाद की राजनीति से जुडक़र विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा: डॉ. स्वदेश सिंह
गुरुग्राम के एक निजी संस्थान में नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. स्वदेश सिंह।

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम

गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. स्वदेश सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को समर्पित सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रवाद की राजनीति से जुड़ें। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है और युवा शक्ति इसमें निर्णायक भूमिका निभा सकती है।


यह बात उन्होंने शुक्रवार को भोंडसी स्थित एक निजी संस्थान में नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम मेें कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. स्वदेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरक यात्रा हैं। नमो सेवा अनकही कहानियां के माध्यम से उन अनकहे प्रसंगों और अनुभवों को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनभागीदारी को नई दिशा देने का प्रयास किया है। 

आज आवश्यकता है कि युवा केवल बदलाव की चर्चा न करें, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुडक़र विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति जनभागीदारी, सेवा भावना तथा विकास कार्यों में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होती है।
------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें