स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

रामलीला मैदान में हुआ भव्य कवि सम्मेलन

रामलीला मैदान में हुआ भव्य कवि सम्मेलन

पायनियर संवाददाता। सुमेरपुर (हमीरपुर)

नव दुर्गा महोत्सव मंडल, रामलीला मैदान सुमेरपुर के तत्वावधान में नवरात्रि के प्रथम दिन एक भव्य एवं गरिमामयी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में दूर-दराज़ से आए कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले नव दुर्गा महोत्सव मंडल के अध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता, संरक्षक बीरेंद्र शुक्ला एवं जयकिशन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी आमंत्रित कवियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस भव्य साहित्यिक संध्या की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिवकरण सिंह ने की, संचालन कैलाश प्रसाद सोनी  ने किया। कवि सम्मेलन में मां भगवती की वंदना से लेकर सामयिक एवं देशभक्ति के विषयों पर शानदार रचनाएं प्रस्तुत की गईं। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख साहित्यकारों में: मानसकार आनंद सिंह परमार एवं कवयित्री संगीता गुप्ता  कुछेछा से आए सुप्रसिद्ध गीतकार नाथूराम पथिकघाटमपुर से पधारे हास्य कविदिनेश दुबे  मौदहा से आए रेवती कुमार पाठक व हरीप्रकाश कुशवाहा   इंगोहटा से सुरेश सिंह भदौरिया तथा सुरौली से नीतिराज सिंह**   कवि हरीराम गुप्ता 'निरपेक्ष *गणेश सिंह विद्यार्थी* कार्यक्रम संयोजक उमेश सोनी तथा संगीतज्ञ अयोध्या प्रसाद कवियों की एक से बढ़कर एक गीत, ग़ज़ल और कविताओं की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को अंत तक बांधे रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहकर देर रात तक कवियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें