स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

पुरनिया पुल के नीचे विवाद में युवक की हत्या

पुरनिया पुल के नीचे विवाद में युवक की हत्या

कैंची से हमला, इलाज के दौरान राहुल ने तोड़ा दम,आरोपी हिरासत में

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम आपसी विवाद में एक युवक पर कैंची से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल अवस्थी (33) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम गैरोली, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप निवासी नौबस्ता, मड़ियांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे पुरनिया पुल के नीचे राहुल अवस्थी और उसके साथी प्रदीप के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। 

आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाकर राहुल पर कई वार कर दिए। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुरनिया पुल के नीचे यातायात बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना अलीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अलीगंज और मड़ियांव थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 

एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार राहुल अवस्थी डाला चलाने का काम करता था। उसका साथी प्रदीप निवासी नौबस्ता, मड़ियांव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रदीप ने कैंची से राहुल पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें