स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा हादसा, 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत

पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा हादसा, 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत

दौड़ के दौरान बिगड़ी दोनों की तबीयत, शामली के विवेक और मथुरा के अतुल ने गंवाई जान

पायनियर समाचार सेवा। गाजियाबाद
गाजियाबाद में पुलिस भर्ती के लिए आयोजित दौड़ के दौरान 24 घंटे के भीतर दो अभ्यर्थियों की मौत से हड़कंप मच गया। दोनों अभ्यर्थी दौड़ लगाते समय अचानक अचेत होकर गिर पड़े थे। एक अभ्यर्थी की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हुई, जबकि दूसरे ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।


गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी परिसर में तीन से नौ अक्टूबर तक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की जा रही है। मंगलवार सुबह दौड़ के दौरान शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पूमार्फी निवासी 23 वर्षीय विवेक कुमार अचानक गिरकर अचेत हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले सोमवार सुबह मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव कारब निवासी 27 वर्षीय अतुल कुमार दौड़ लगाते समय अचानक अचेत होकर गिर गए थे। उनकी हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली रेफर किया गया। उपचार के दौरान अतुल की मौत हो गई।


डीसीपी मुख्यालय बलवंत सिंह के अनुसार, रविवार को दौड़ के दौरान मथुरा निवासी अतुल पुत्र सुनील की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मंगलवार सुबह दौड़ के दौरान शामली निवासी विवेक पुत्र बालेंद्र की तबीयत बिगड़ी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन करीब नौ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

लगातार दो अभ्यर्थियों की मौत से भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें