स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

तुलसीपुर, बलरामपुर।पूजा एवं त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने लूप लाइन को दो पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों की सौगात दी है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति तथा स्थानीय स्टेशन अधीक्षक डी.के. राव के अनुसार दोनों स्पेशल ट्रेनें तुलसीपुर स्टेशन पर ठहराव करते हुए संचालित होंगी। इससे तुलसीपुर सहित आसपास के यात्रियों को दिल्ली, पंजाब एवं अन्य क्षेत्रों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से शकूरबस्ती के लिए चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 05101 रविवार 4 अक्टूबर से संचालित होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 6:48 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन संख्या 05102 सोमवार 5 अक्टूबर को शकूरबस्ती से दोपहर 1:15 बजे चलेगी और मंगलवार सुबह 5:22 बजे तुलसीपुर पहुंचने के बाद सुबह 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 9 ट्रिप संचालित होगी।
इसी क्रम में बढ़नी-जालंधर सिटी पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 05005 बुधवार 7 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ट्रेन बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर 3:48 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गुरुवार को जालंधर सिटी से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर वाया सीतापुर-गोंडा होते हुए सुबह 3:55 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी और शुक्रवार सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 8 ट्रिप संचालित होगी।
त्योहारी सीजन में दोनों पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लूप लाइन के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। खासकर दिल्ली एवं पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

ब्यूरो रिपोर्ट बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें