स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

प्रोफेसर संजय कुमार की फैशन की दुनिया में धाक, बने मिस्टर हिमाचल

फॉरेवर लक्जरी फैशन वीक सीजन-9 का हुआ आयोजन

प्रोफेसर संजय कुमार की फैशन की दुनिया में धाक, बने मिस्टर हिमाचल
प्रोफेसर संजय कुमार को मिस्टर हिमाचल का ताज पहनातीं मिस ग्रैंड इंडिया 2025 विशाखा कंवर।

फॉरेवर लक्जरी फैशन वीक सीजन-9 का हुआ आयोजन

गुरुग्राम। फॉरेवर लक्जरी फैशन वीक सीजन-9 में गुरुग्राम के शिक्षाविद् प्रोफेसर संजय कुमार मिस्टर हिमाचल चुने गए। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले संजय कुमार गुरुग्राम में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से होते हुए भी प्रोफेसर संजय कुमार का फैशन की दुनिया में जलवा काबिले तारीफ है।


होटल शाहशाही रिजॉर्ट में हुए इस फैशन, ग्लैमर और टैलेंट से सजे कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मिस ग्रैंड इंडिया-2025 विशाखा कंवर की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने स्टाइल, व्यक्तित्व और शानदार रैंप वॉक से दर्शकों का दिल जीत लिया।  


फॉरेवर लक्जरी फैशन वीक में विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं को खिताबों से नवाजा गया। समारोह में 80 अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस दौरान प्रोफेसर संजय कुमार को मिस्टर हिमाचल, नितिन ठाकुर ने मिस्टर देहरादून, सुनील ने मिस्टर यूपी और दीपाली ठाकुर ने मिस देहरादून का खिताब जीता। किड्स कैटेगरी कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक किया। मिस्टर देहरादून किड मॉडल का खिताब कबीर और मिस देहरादून किड मॉडल का खिताब नित्या ने अपने नाम किया। बच्चों की क्यूट प्रस्तुतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजमेंट टीम से शमा शेख, सलोनी और कोमल थापा का अहम योगदान रहा।


प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए विशेष जूरी पैनल मौजूद रहा, जिसमें दिव्या सोनी और कवलजीत कौर शामिल रहीं। जूरी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। आयोजक सोनम शाह और शेखर चौधरी ने बताया कि फॉरेवर लक्जरी फैशन वीक का मुख्य उद्देश्य फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है, ताकि उभरते मॉडल्स अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को बड़े स्तर पर दिखा सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें