स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, ट्रांसपोर्टर्स के साथ पुलिस की अहम बैठक

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, ट्रांसपोर्टर्स के साथ पुलिस की अहम बैठक

जाम मुक्त और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के साथ बनाया समन्वय

पायनियर समाचार सेवा
गाजियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था/यातायात) के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), यातायात निरीक्षक, कमिश्नरेट क्षेत्र के विभिन्न ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी तथा मालवाहक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने और संभावित चुनौतियों से निपटने पर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना, शहर को जाम की समस्या से मुक्त रखना तथा मालवाहक वाहनों के संचालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का समन्वय के माध्यम से स्थायी समाधान निकालना रहा। पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों से अपील की कि यात्रा अवधि में प्रशासन द्वारा जारी यातायात डायवर्जन और दिशा-निदेर्शों का पूर्ण पालन करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें। वहीं ट्रांसपोर्टर्स ने भी कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुचारु बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें